ताजनगरी के युवा डिजिटल क्रिएटर के नए कमर्शियल विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर तोड़े रीच के सारे पुराने रिकॉर्ड, ब्रांड्स के बीच बढ़ी साख।
आगरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का वायरल होना एक आम बात है, लेकिन जब बात किसी ब्रांड प्रमोशन वीडियो (कमर्शियल विज्ञापन) की हो, तो दर्शकों को बांधकर रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। आगरा के उभरते हुए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अर्जुन भदौरिया ने इस चुनौती को न सिर्फ पार किया, बल्कि एक नया इतिहास रच दिया है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट हुए एक ब्रांड प्रमोशन वीडियो ने अपलोड होने के महज 48 घंटों के भीतर 85 मिलियन (8.5 करोड़) से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं। डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में दो दिनों के भीतर इस स्तर की रीच मिलना एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है।
अर्जुन के ‘क्रेजी स्टाइल’ से प्रभावित होकर कंपनी ने खुद जारी किया आर्टिकल
इस असाधारण सफलता और जबरदस्त ऑडियंस एंगेजमेंट को देखते हुए, संबंधित ब्रांड/कंपनी ने खुद सामने से आगे बढ़कर अर्जुन भदौरिया के इस रिकॉर्ड के बारे में न्यूज़ चैनलों को यह आधिकारिक आर्टिकल जारी किया है। अर्जुन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) उनका नेचुरल, बेबाक और बनर्जी से भरपूर ‘क्रेजी’ अंदाज़ है। वे किसी भी कमर्शियल विज्ञापन को इस तरह पेश करते हैं कि वह दर्शकों को उबाऊ नहीं लगता, बल्कि लोग उसे एक मजेदार कंटेंट की तरह देखते हैं और दिल खोलकर प्यार देते हैं। यही वजह है कि आज देश के बड़े-बड़े और नामचीन ब्रांड्स अर्जुन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।
छोटी शुरुआत से लेकर डिजिटल दुनिया के बड़े मंच तक
आगरा जैसे शहर से शुरुआत करके राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स के साथ जुड़ना और फिर उनके प्रमोशनल वीडियो पर सिर्फ दो दिनों में 85 मिलियन की रीच ला देना, अर्जुन के मजबूत फैन बेस और कंटेंट की ताकत को साबित करता है। उनके इस अनोखे स्टाइल को इंस्टाग्राम (@arjunbhadouriaa) पर उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं, जहां उनके अभी 2,07,000 (207k) से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। ये रिकॉर्ड्स इस बात का पक्का प्रमाण हैं कि आने वाले समय में वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कई और बड़े मुकाम हासिल करने वाले हैं।
